फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर, नए मरीजों की भर्ती नहीं

Mon, 17 Jun 2019 10:26 AM IST
शाहरुख खान न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अलीगढ़ में जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर हैं। इमरजेंसी में नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। पहले से भर्ती मरीज वापस जा रहे हैं। ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि पपश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में आए दिन डॉक्टरों पर हो रहे हमले के विरोध में आईएमए ने 17 जून को एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। आज सुबह छह बजे से 18 जून मंगलवार सुबह छह बजे तक आईएमए से जुड़े सभी डॉक्टरों के क्लीनिक पर चिकित्सा सेवाएं बंद हैं, केवल आकस्मिक सेवाएं मिल रही हैं। 

अलीगढ़ आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि अलीगढ़ में इस संस्था में तकरीबन 450 डॉक्टर पंजीकृत हैं। हड़ताल को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज डॉक्टर्स एसोसिएशन, राजकीय चिकित्सा संघ और डेंटल एसोसिएशन ने भी पूर्ण समर्थन की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


सचिव डॉ. सुवेक वार्ष्णेय ने कहा कि डॉक्टरों के साथ होने वाली ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने मांग की कि पश्चिम बंगाल के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें