नुमाइश प्रशासन की ओर से इस बार मेरे घर राम आएंगे... गीत से मशहूर हुए जुबिन नौटियाल को आमंत्रित किया है। इसके अलावा मेरी जिंदगी है तू... गाने वाली नीति मोहन भी कोहिनूर मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगी।
अलीगढ़ में एक फरवरी से शुरू हो रही राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में जुबिन नौटियाल और नीति मोहन सुरों का जादू बिखेरेंगे। इसके अलावा रैपर रफ्तार और हास्य कलाकार संदीप और गौरव कोहिनूर मंच पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
नुमाइश में मुख्य रूप से कृष्णांजलि नाट्यशाला और कोहिनूर मंच पर बड़े आयोजन होते है। इसमें म्यूजिकल नाइट पर लोगों की निगाहें रहती हैं। नुमाइश प्रशासन की ओर से इस बार मेरे घर राम आएंगे... गीत से मशहूर हुए जुबिन नौटियाल को आमंत्रित किया है। इसके अलावा मेरी जिंदगी है तू... गाने वाली नीति मोहन भी कोहिनूर मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगी।