रेलवे ने स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बरेली से करने का निर्णय लिया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे ने रूट का निर्धारण भी तय कर लिया है। इसमें बरेली के बाद अगला ठहराव चंदौसी व अलीगढ़ में होगा। अलीगढ़ के बाद आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड़ पर ठहराव के बाद अंतिम ठहराव मुंबई स्टेशन होगा। अभी तक एक रूट निर्धारित हो चुका है और दूसरे रूट पर विचार चल रहा है।
खास बातें
- बरेली से अलीगढ़, आगरा, वाया मुंबई के बीच जुलाई माह तक संचालन की तैयारी
- रेलवे ने शुरू किया स्पीड ट्रायल
- 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अलीगढ़ - बरेली ब्रांच लाइन पर दौड़ेगी ट्रेन
- अभी तक वंदेभारत ट्रेनों का संचालन चेयरकार के साथ हो रहा है। पहली बार स्लीपर ट्रेन का संचालन होगा
- वंदे भारत स्लीपर के कुल 16 कोच होंगे। इनमें एसी -3-टियर, एसी -2-टियर और एसी फर्स्ट क्लास कोच
- कुल 823 यात्री तय कर सकेंगे सफर