फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के लिए मर्जी से धर्म बदल रही जोसिंता

Sun, 08 Nov 2015 01:04 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। असम के आदिवासी क्षेत्र तिनसुखिया जनपद से ताल्लुक रखने वाली जोसिंता खारिया अपनी मर्जी से ही धर्म परिवर्तन करना चाहती है। ऐसा वह तालसपुर की एलाना मीट फैक्ट्री में साथ ही काम करने वाले सलमान नाम के युवक से निकाह करने के लिए कर रही है। इसके लिए किसी तरह का दबाव नहीं है।
विज्ञापन

जोसिंता ने शनिवार को यह बयान बाल कल्याण समिति के समक्ष दिए। अब युवती को दो दिन तक मेडिकल परीक्षण-काउंसलिंग के लिए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया है। उसे फिर से सोमवार को समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। तभी आगे का निर्णय लिया जाएगा। युवती के परिवार व उस युवक को भी बुलाया गया है।
शुक्रवार को चर्चाओं में आए जोसिंता खारिया के धर्म परिवर्तन प्रकरण में युवती को देर रात पुलिस के स्तर से चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया था। चाइल्ड लाइन के उपेंद्र मिश्रा ने शनिवार को युवती को बाल कल्याण समिति के चेयरमैन सीबी सिंह के समक्ष पेश किया। जहां युवती से उसके विषय में जानकारी ली गई। 
विज्ञापन

युवती के अनुसार वह सलमान से शादी करना चाहती है। उसकी रीति रिवाजों से भी प्रभावित है। चूंकि शादी भी करनी है। इसलिए उसे सलमान का धर्म अपनाने में कोई ऐतराज नहीं। उसने समिति के समक्ष बताया कि 5 नवंबर की रात वह अपने साथ ही युवतियों के साथ तिनसुखिया जाने के लिए स्टेशन पर आई थी। उस समय भी सलमान उसके साथ था। तभी जीआरपी ने उन दोनों को संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया। उसकी बाकी सहेलियां चली गईं। बाद में सलमान ने किसी तरह सिफारिश के दम पर दोनों को छुड़वाया। 
रात में वह सलमान के घर ही रुकी। फिर 6 नवंबर को सलमान के परिचित अधिवक्ता ने ही उसको मुसलिम धर्म अपनाने संबंधी कानूनी औपचारिकताओं के लिए कचहरी बुलाया। जहां डीएम के नाम संबोधित शपथ पत्र तैयार किया। इसी बीच किसी तरह मामला पुलिस तक पहुंच गया और वह यहां आ गई। युवती के इस बयान के बाद समिति ने तय किया कि युवती का मेडिकल परीक्षण चाइल्ड लाइन द्वारा कराया जाएगा। 
जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा उसकी काउंसलिंग की जाएगी। फिर मेडिकल व काउंसलिंग रिपोर्ट सहित 9 नवंबर सोमवार को युवती को फिर से पेश किया जाएगा। इस दौरान युवती के परिवार व तालसपुर खुर्द निवासी सलमान नाम के युवक को भी बुलाया गया है। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें