फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो से पैदा हुआ जोश, अध्यक्ष विवाद ने किया ठंडा

सार

लंबे समय से उत्तर प्रदेश की सियासत में कमजोर पड़ी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा से कुछ उम्मीद जगी थी।बात अगर परिणाम की करें तो एक तरफ अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है।प्रतिमा सिंह, महासचिव अखिल भारतीय महिला कांग्रेस विवेक बंसल।- फोटो : CITY OFFICE।
विज्ञापन
प्रतिमा सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से उत्तर प्रदेश की सियासत में कमजोर पड़ी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा से कुछ उम्मीद जगी थी। कार्यकर्ताओं में जोश जैसा माहौल दिख रहा था। मगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर राजस्थान में हुए घटनाक्रम ने उनके इस जोश को फिर खामोश कर दिया है। हालांकि, पार्टी में शीर्ष नेतृत्व पर काम करने वाले स्थानीय नेता इसे परिवार का मामला मान रहे हैं। दबी जुबां से इतना जरूर कहते हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले की बात करें तो वर्ष 2002 में कांग्रेस से विधायक और 2004 में अंतिम बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसके बाद जिले में पार्टी किसी चुनाव में दूसरे स्थान पर भी नहीं आ पाई। कमोबेश ऐसे ही हालात प्रदेश में होते चले गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से बाहर होने के बाद अलीगढ़ सहित उत्तर प्रदेश का कांग्रेस कार्यकर्ता निराशा में है।
वह संगठन के लिए खड़ा तो रहता है, मगर उसकी आवाज हर जगह नक्कारखाने में तूती की आवाज की तरह दबी रहती है। अर्से बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई तो लगा कि अच्छे परिणाम आने वाले समय में आएंगे। कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई देने लगा। मगर इसी बीच अध्यक्ष पद को लेकर शुरू हुए विवाद ने फिर कार्यकर्ताओं को निराशा में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

- ये हमारे परिवार का अंदरूनी मामला है। जिसे निपटाने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी लगे हुए हैं। वैसे मसला पूरी तरह निपट गया है। कुछ अगर विवाद है भी तो उसे जल्द निपटा लिया जाएगा। किसी तरह की निराशा कार्यकर्ताओं में नहीं आएगी। कार्यकर्ता पहले की तरह पूरे जोश के साथ काम करता दिखाई देगा। भारत जोड़ो यात्रा के अच्छे परिणाम दिखाई देंगे। - योगेश दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी प्रशासन उत्तर प्रदेश कांग्रेस
- राजस्थान में जो हुआ है, वह नहीं होना चाहिए था। एक रणनीति के तहत योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाता तो ज्यादा उपयुक्त होता। दूरगामी सोच के साथ बड़े फैसले लिए जाने चाहिए। कार्यकर्ता इससे हतोत्साहित होता है। नकारात्मक होता है। वैसे बात अगर भारत जोड़ो यात्रा की करें तो इससे आने वाले समय में अच्छे परिणाम सामने आएंगे। - विवेक बंसल, राष्ट्रीय सचिव/हरियाणा प्रभारी कांग्रेस
- जो इसे कांग्रेस की अंतर्कलह मान रहे हैं, वे जान लें कि यह कांग्रेस की प्रतिष्ठा का अंश है। आज भी कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाती है। जो लोग इसे परिवारवाद वाला दल बताते हैं। वे समझ लें कि हमारे यहां हर स्तर पर बात सुनी जाती है। बात अगर परिणाम की करें तो एक तरफ अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। दूसरी ओर यात्रा से चुनाव परिणाम अच्छे आएंगे।
विज्ञापन

- प्रतिमा सिंह, महासचिव अखिल भारतीय महिला कांग्रेस

विवेक बंसल।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें