फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन की 5146 वीं जयंती

सार

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव अग्रवाल ने किया। जिसमें लगभग पांच सौ से अधिक लोगों ने आंख व दांतों की जांच करा कर सुविधा का लाभ उठाया। अग्रविभूति सम्मान राजीव अग्रवाल अन्नू, समाज सेवा में चंद्र मोहन मित्तल,चिकित्सा सेवा में डॉ. नीलेश मित्तल, डॉ. रिचा अग्रवाल, शिक्षा सम्मान में निर्मला अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को महाराजा अग्रसेन की 5146 वीं जयंती श्री अग्रसेन सेवा समिति द्वारा शहर के एक होटल में धूमधाम से मनाई गई। जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन अंकुर मित्तल द्वारा दीप प्रज्ज्वल कर किया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

जयंती समारोह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग पांच सौ से अधिक लोगों ने आंख व दांतों की जांच करा कर सुविधा का लाभ उठाया। शिविर में चश्मा व दवाओं का नि:शुल्क वितरण कर सौ से अधिक लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद व विवेक बंसल प्रभारी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस थे। विशिष्ट अतिथियों में प्रवीण मंगला चेयरमैन ओजोन सिटी, मनोज अग्रवाल भट्टे वाले वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित लोगों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

अग्रविभूति सम्मान राजीव अग्रवाल अन्नू, समाज सेवा में चंद्र मोहन मित्तल,चिकित्सा सेवा में डॉ. नीलेश मित्तल, डॉ. रिचा अग्रवाल, शिक्षा सम्मान में निर्मला अग्रवाल रहे। महामंत्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि समाज की जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में सौरभ अग्रवाल सिक्स संस, तरुण अग्रवाल आई केयर, सौरभ अग्रवाल बालजीवन, संरक्षक मंडल प्रमोद गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें