फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता का समर्थन करता है जार्डन

Fri, 22 Apr 2016 01:51 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू
विज्ञापन
भारत में जार्डन के राजदूत हस्सान महमूद मोहम्मद अल जवारनेह ने कहा कि भारत एवं जार्डन के बीच मधुर संबंधों का प्रत्यक्ष परिणाम है कि जार्डन संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता का समर्थन करता हैै। वह एएमयू के सर सैयद हॉल (नार्थ) के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आशा व्यक्त कि, एएमयू भारत एवं जार्डन के रिश्तों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जार्डन के पांच सौ छात्र भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत है, जिसमें 90 केवल एएमयू में है। इस संस्था के छात्र जार्डन के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने कहा कि उनका प्रयास है कि जार्डन के ज्यादा से ज्यादा छात्र इस संस्था में शिक्षा ग्रहण कर सकें ताकि वह हमारे दूत बनकर वहां के विकास में सहायक सिद्ध हों।
कुलपति ने अल्लाना ग्रुप का आभार व्यक्त किया जिन्होंने ऐतिहासिक इमारत स्ट्रेची हाल के जीर्णोधार के लिए एक करोड़ रुपये दान में दिया था। अब मैनेजमैंट कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए भी एक करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई है। कार्यक्रम को मोहम्मद अब्दुल हक, प्रवोस्ट प्रो. आरशी खान आदि ने संबोधित किया। सीनियर हॉल मोहम्मद नोरेन खान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुबश्शिर जमाल ने संचालन किया। सीनियर फूड मोहम्मद शाहिद खान, डॉ. नासिर अहमद सलाती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें