फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के गेट पर जोहर की नमाज अदा

Sun, 30 Apr 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
जलभराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर बैठकर लोगों ने नमाज अता की। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोंडा रोड महफूज नगर की रहमानी मस्जिद मोहल्ले में कीचड़ और जलभराव से परेशान लोगों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन करने के बाद जौहर की नमाज अदा कर विरोध जताया। नमाज अदा करने के लिए सभी लोग दरी और लाउडस्पीकर साथ लेकर आए थे।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे ये धरना शुरू हुआ जब एक बजे तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला तो वहीं पर नमाज पढ़ी गई। इन लोगों का कहना था कि गोंडा रोड नींवरी मोड़ के निर्माणाधीन नाले का निर्माण अधूरा छोड़ देने से पानी घरों में घुस गया है। 14 दिन से पानी भरता ही जा रहा है।

मस्जिद और घरों में पानी भर गया है। खाना बनाने की जगह नहीं है। रात में सोने के लिए छत पर जाते हैं तो कीड़ों और मच्छरों के साथ बदबू के कारण सांस लेना मुश्किल है। नन्हें खां, जैनुद्दीन, मुन्ना, बाबू खां, मो. दानिश, मो. रफीक और असलम आदि ने बताया कि जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


बार-बार आश्वासन मिल रहा है, लेकिन कीचड़ और पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। भीषण गर्मी में यहां पर संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा बढ़ गया है। गौर हो कि इस इलाके में जलभराव की समस्या गुजरे एक दशक से है और यहां कई बार नालों में पानी भरने के कारण छोटे बच्चों की डूबने से मौत भी चुकी है।

इसके बाद भी प्रशासन ने यहां निर्माणाधीन नाले के काम को संजीदगी नहीं दिखाई। बहरहाल, मौके पर पहुंचे पूर्व नगर विधायक जफर आलम ने धरने पर बैठे लोगों से बात करने के बाद डीएम ऋषिकेष भास्कर याशोद से समस्या का समाधान कराने को कहा। जिस पर डीएम ने कच्चा नाला बना कर पानी निकासी कराने का आदेश दिया है।

इधर, शाम को सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम कोल डा. पंकज वर्मा मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कच्चा नाला बना कर जलनिकासी कराई जाएगी। सोमवार से काम शुरू हो जाएगा। वहीं अधूरा नाला निर्माण पूरा करने के लिए शासन से दूसरी किस्त जल्द ही जारी करने के लिए कहा गया है। 

तीन करोड़ के बाद दूसरी किस्त नहीं मिली
गोंडा रोड, नींवरी मोड़, महफूज नगर आदि इलाकों में स्थायी रूप से जलभराव की समस्या के निदान के लिए सपा सरकार में 12.83 करोड़ रुपये की लागत से एक महत्वाकांक्षी योजना सपा के पूर्व नगर विधायक जफर आलम लेकर आए थे। जिसमें गोंडा रोड से नींवरी मोड़ महफूज नगर तक सड़क के दोनों साइड में सीमेंटेड पक्का नाला बनाया जा रहा है।

एक आधुनिक पंपिंग स्टेशन बनेगा। यहां लगे उपकरण पानी खींच कर मथुरा बाईपास वाली छोटी नहर में भेजेंगे। इस प्रोजेक्ट में कार्यदायी संस्था जल निगम को तीन करोड़ की पहली किस्त मिलने के बाद काम शुरू हो गया, लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिली इसलिए जल निगम के ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें