फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः भाई के दस्तावेजों से पाई पीएसी में नौकरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
38वीं वाहिनी में फिरोजाबद का एक युवक पिछले पांच साल से फर्जी दस्तावेज यानि अपने भाई के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी कर रहा था। एक शिकायत के आधार पर जब यह बात सामने आई तो पीएसी अधिकारियों ने जांच कराई। सच सामने आने पर आरोपी सिपाही को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मुकदमा पीएसी 38वीं वाहिनी के सूबेदार सैन्य सहायक चंद्रभान सिंह की ओर से दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप है कि पीएसी में 2016 में पांच साल पहले फिरोजाबाद नारखी के गांव मुईदउद्दीनपुर के अजय ने सिपाही के पद पर नौकरी पाई थी। उसके विषय में पिछले दिनों उसी के गांव के डालचंद्र ने लिखित शिकायत दी कि अजय ने अपनी नौकरी पाने के लिए फर्जीवाड़ा किया है। उसने अपने बड़े भाई विजयपाल सिंह के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का प्रयोग किया है। इस शिकायत को गंभीरता से लिया गया और सहायक सेनानायक उमर दराज द्वारा जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए गए। आरोपी सिपाही को निलंबित करते हुए क्वार्सी थाने में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह के अनुसार साक्ष्य संकलन कराए जा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के भी प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें