फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों ने ली शपथ

Fri, 15 Jan 2016 02:13 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू एवं सदस्यों ने गुरुवार को जिला पंचायत के पं.गोविंद वल्लभ पंत सभागार में गहमागहमी के बीच पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर मौजूद छर्रा विधायक की पत्नी डा. नीतू सिंह एवं वार्ड 15 से सदस्य एवं उनकी समर्थक रिंकी देवी ने भी अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया को असंवैधानिक करार देते हुए शपथ नहीं ली। जबकि छह अन्य सदस्य अनुपस्थित रहे। दो सदस्यों ने देरी से शपथ ली। 
विज्ञापन

सभागार में आधे घंटे देरी से पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे आरंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह में सर्वप्रथम जिला पंचायत बोर्ड के पदेन अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी डा.बलकार सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों को बारी बारी से शपथ दिलाई। 
इस बीच मौके पर मौजूद छर्रा विधायक ठा.राकेश सिंह व उनकी पत्नी वार्ड 45 से जिला पंचायत सदस्य डा.नीतू सिंह ने अध्यक्ष पद के चुनाव को असंवैधानिक करार देते हुए शपथ लेने से मना कर दिया। विधायक ने समूची प्रक्रिया पर ही   अंगुली उठाई। उन्होंने कहा कि बगैर शपथ लिये सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिये वोटिंग कैसे की। वह शपथ ग्रहण का बहिष्कार करते हैं। इतना कहकर वह अपनी पत्नी डा.नीतू सिंह को बगैर शपथ दिलाए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

इधर वार्ड 15 से सदस्य रिंकी देवी ने भी समारोह में मौजूद रहने के बावजूद शपथ नहीं ली। सपा नेता तेजवीर सिंह गुड्डू के पुत्र एवं वार्ड 24 से सदस्य दीपक चौधरी एवं पत्नी वार्ड 34 से सदस्य शिखा सिंह समेत छह अन्य सदस्य समारोह से नदारद रहे। देरी से आए वार्ड 41 की प्रत्याशी बबिता सिंह, राकेश सिंह एवं अंजूदेवी ने बाद में शपथ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें