फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर बदलने पर जेई को व्हाट्सएप पर भेजनी होगी फोटो

Mon, 26 Sep 2016 01:14 AM IST
तरुण्ा प्रताप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर के बार-बार फुंकने पर बिजली विभाग गंभीर हो गया है। मुख्य अभियंता ने चारों जनपदों एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ से बार-बार फुंक रहे ट्रांसफॉर्मर्स की सूची मांगी है। जिससे इन ट्रांसफॉर्मर्स की क्षमता वृद्धि की जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा फुंके ट्रांसफॉर्मर को बदले जाने की स्थिति में अब जेई को भी मौके पर रहना पड़ेगा और वहीं से एसडीओ और एक्सईएन को ट्रांसफॉर्मर की फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर भेजनी होगी। ऐसा न करने पर जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य अभियंता बीएस गंगवार ने बताया कि अक्सर जेई ट्रांसफॉर्मर बदलने पर मौके पर नहीं होते। उस समय केवल ठेकेदार और उसके कर्मचारी होते हैं, जिससे यह पता ही चल पता है कि किस तरह से ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है और उसकी स्थिति कैसी है।
विज्ञापन

इसके अलावा जेई की यह भी ड्यूटी है कि वह पता लगाए कि बार-बार ट्रांसफॉर्मर क्यों फुंक रहा है। बार-बार ट्रांसफॉर्मर के फुंकने से विभाग को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मीडियम पॉवर ट्रांसफार्मर (100, 250, 400 और 630 केवीए) की सूची चारों जनपदों से मांगी है।
सूची आने के बाद जरूरत के हिसाब से वहां क्षमतावृद्धि करा दी जाएगी। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर बदलने पर जेई को रहना पड़ेगा, अगर ऐसा नहीं होता है तो जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो माह में करीब 250 ट्रांसफॉमर्स की क्षमता वृद्धि कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें