फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्थायी नियुक्ति पर जेई से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के जलकल अनुभाग में स्टोर कीपर के पद पर सीधे नियुक्ति कराने पर ईओ रोहित सिंह ने जेई हर्षवर्धन का स्पष्टीकरण तलब किया है। जानकारी के अनुसार जब तनख्वाह निकालने के प्रयास हुए तो ईओ ने रजिस्टर चेक कर भुगतान पर आपत्ति लगा दी। बता दें कि ईओ ने इस नियुक्ति प्रकरण से शासन को अवगत कराया है।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद हाथरस में कनिष्ठ लिपिक पद पर रवि सोखियां की स्थाई नियुक्ति का मामला गरमाया हुआ है। रवि सोखियां की रिट याचिका पर हाईकोर्ट के आदेशों के क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ने नियुक्ति के लिए पत्र जारी किया था।



इस पत्र के बाद जलकल विभाग के जेई हर्षवर्धन ने 22 नवंबर को रवि को सीधे ज्वाइन करा लिया था। रजिस्टर पर हस्ताक्षर होते ही सफाई कर्मियों ने इस नियुक्ति को अवैध बताते हुए हड़ताल कर दी थी। जलकल अनुभाग के कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल हुए थे।
विज्ञापन



अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था। 24 नवंबर को पत्र लिखकर ईओ रोहित सिंह ने शासन को भी प्रकरण से अवगत करा दिया था। आगे की कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश मांगे थे।
विज्ञापन



एक सप्ताह पहले मिला था प्रभार : नियुक्ति कराने वाले जेई हर्षवर्धन को एक सप्ताह पहले ही जलकल विभाग का प्रभार दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें