फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: व्यावसायिक कनेक्शन के नाम पर जेई पर 20 हजार रुपये लेने का आरोप, होगी जांच

Sun, 02 Nov 2025 04:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जेई भरत सिंह ने कहा कि जिससे मैंने धनराशि ली है, वह रिश्तेदार हैं। मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
रुपये लेने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में तैनात जेई भरत सिंह पर व्यावसायिक कनेक्शन के नाम पर 20 हजार रुपये लेने का आरोप है। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत मुख्य अभियंता और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक से की है।

विज्ञापन


धनीपुर के अलीनगर निवासी महेश कुमार सिंह के पुत्र प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्होंने दो किलोवाट के व्यावसायिक कनेक्शन के लिए जेई भरत सिंह से संपर्क किया। जेई ने करीब 1.26 लाख रुपये का एस्टीमेट बना दिया। पैसा जमा कराने के बाद भी उपभोक्ता को परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि जेई ने ऑनलाइन 20 हजार रुपये भी लिए, उसके बावजूद काम करने में हीलाहवाली की। जून में किए गए आवेदन का कार्य अक्तूबर में पूरा हुआ। इस दौरान जेई भरत सिंह का आगरा स्थानांतरण हो गया। जेई भरत सिंह ने कहा कि जिससे मैंने धनराशि ली है, वह रिश्तेदार हैं। मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए गए हैं।

जेई भरत सिंह की शिकायत आई है। इसके लिए टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। मामला सही निकला तो कार्रवाई तय है। - पंकज अग्रवाल, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें