अलीगढ़ में थाना हरदुआगंज क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित तालानगरी में बीएसएनएल कार्यालय के सामने 25 मई शाम एक जेसीबी में आग लग गई। देखते ही देखते जेसीबी आग का गोला बन गई। इससे खलबली मच गई। फायर सर्विस अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
25 मई शाम करीब पौने छह बजे अतरौली की तरफ से चालक जेसीबी को लेकर क्वार्सी की ओर जा रहा था। बीएसएनएल कार्यालय के सामने जेसीबी में आग लग गई। चालक जेसीबी से उतरकर भाग गया। तालानगरी पुलिस चौकी पर तैनात कर्मचारियों को जानकारी हुई तो वे मौके पर आ गए। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को रोक दिया और वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरवाया।