फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयवीर के ‘निशाने’ पर मीट फैक्टि्रयां

Sun, 10 Jan 2016 02:12 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की आबोहवा को दुरुस्त करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने वाहन चलाने पर ऑड इवन नंबरों की योजना को लागू कर दिया है, ताकि सड़कों पर वाहनों की संख्या कम कर सुगम यातायात और वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन


अलीगढ़ की आबोहवा में मीट प्रोडक्शन यूनिटों और चर्बी गलाने की वजह से बदबू और वायु प्रदूषण चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। अब दिल्ली की तर्ज पर अलीगढ़ जिला पंचायत बदबू और वायु प्रदूषण दूर करने का बड़ा काम करेगी। इसके लिए बफैलो मीट एक्सपोर्ट यूनिटों को आधुनिक उपकरणों से लैस कराया जाएगा। इसके अलावा हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग की मदद ली जाएगी।

पूर्व कबीना मंत्री एवं एमएलसी ठा. जयवीर सिंह और नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू ने कहा है कि इसके लिए सभी जिला पंचायत सदस्यों की रायशुमारी के बाद संबंधित सरकारी विभागों की राय ली जाएगी। इसके बाद एक प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन से मदद ली जाएगी। जिससे इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू कर जनता को बड़ी राहत दी जा सके। अगर सपा सरकार ने मदद नहीं दी तो बसपा सरकार के आने पर इस काम को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें