अलीगढ़। महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के जाकिरनगर में एक महिला को चाकू मारकर उसकी अंगूठियां लूट ली गईं। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है।
क्वार्सी के बेगपुर निवासी तब्बसुम पत्नी मोहम्मद यासीन रिश्तेदारी में जाकिरनगर गई थी। जहां से लौटते वक्त दो युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू के बल पर उससे अंगूठियां उतारवाने लगे। जब महिला ने विरोध किया तो उसके हाथ पर चाकू से हमला कर जबरन अंगूठियां लूट ली। घायल अवस्था में महिला थाने पहुंची। जहां पुलिस ने डाक्टरी कराते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।