फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawahar Park: लाखों की लागत से बना योगा ट्रैक उखड़ने लगा, कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी

Tue, 03 Dec 2024 06:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

योगा ट्रैक के उखड़ने की 2 दिसंबर को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। उस से बचकर युवक, युवती और बुजुर्ग चलते भी दिखे। जगह-जगह ट्रैक उखड़ने से स्मार्ट सिटी के द्वारा कराए गए निर्माण कार्य पर भी सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
जवाहर पार्क के योगा ट्रैक में गड्ढे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के सबसे बड़े जवाहर नकवी पार्क के सौंदर्यीकरण पर दाग लगने लगे है। पार्क में लोगों को घूमने के लिए बनवाए गए लाखों रुपये का योगा ट्रैक जगह-जगह उखड़ने लगा है। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से स्मार्ट सिटी और नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया और संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य कराने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के तहत 19 करोड़ रुपये से जवाहर नकवी पार्क के सौंदर्यीकरण का प्लान बनाया गया था। जिसके तहत लगभग दो से ढाई साल तक पार्क को बंद कर निर्माण कार्य कराया गया। स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार कराए गए पार्क को आधुनिक तरीके से सजाया गया है। इसमें टहलने के लिए ट्रैक, वाकिंग मैट, योगा केंद्र, झूले, एक्सरसाइज के लिए मशीनें, ओपन जिम, फव्वारे और बच्चों के खेलने के लिए सुविधा की गई थी। जिसका शहरवासी बखूबी लाभ उठा रहे हैं। व्यायाम और योगा करने वाले लोग हर दिन नंगे पांव इसी योगा ट्रैक पर चलते हैं। जिससे उन्हें बहुत लाभ होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर लोगों को सेहतमंद रखने को बनवाए गए योगा ट्रैक के उखड़ने की 2 दिसंबर को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। उस से बचकर युवक, युवती और बुजुर्ग चलते भी दिखे। जगह-जगह ट्रैक उखड़ने से स्मार्ट सिटी के द्वारा कराए गए निर्माण कार्य पर भी सवाल उठने लगे।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत जवाहर नकवी पार्क का सौंदर्यीकरण कराया गया था। योगा वाकिंग मैट के उखड़ने का मामला सामने आया है। इस कार्य को इकोग्रीन कम्पनी के द्वारा कराया गया था। कम्पनी को नोटिस जारी कर उसे ठीक कराया जाएगा। इस कार्य का कोई भुगतान भी कम्पनी को नहीं दिया जाएगा।-सुरेश चंद्र, सीओओ, स्मार्ट सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें