कंपनी द्वारा नालों की सफाई कराई जाएगी। इसके लिए नाला गैंग बनाया जाएगा। जिसमें करीब 60 से 70 सफाई कर्मचारी होंगे। मशीन से और मैनुअली सफाई की जाएगी।
जारी होगा हेल्पलाइन नंबर
वार्ड पार्षद से मिलकर साफ-सफाई की समस्या जानी जाएगी। इसके बाद वार्डों की सफाई कराई जाएगी। शहरवासियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, ताकि आमजन सूचना दे सकें।
50 हजार का होगा बीमा, सभी को मिलेगी वर्दी
निजी कंपनी से जुड़े कर्मचारियों का वेतन हर माह की सात तारीख को उनके खाते में जाएगा। हादसे में घायल होने पर 50 हजार और हताहत होने पर 7.50 लाख का बीमा कवर मिलेगा। वर्दी भी दी जाएगी।
निगम बनाएगा चालान टीम
नगर निगम शहर की सड़कों पर गंदगी करने वालों पर शिकंजा कसेगा। इसके लिए एक चालान टीम बनाई जाएगी। यह टीम सबसे पहले रेहड़ी और ठेले वालों को जागरूक कर सहयोग मांगेगी। इसके बाद चालान करेगी।