दोपहर 2 बजे एएमयू के मुमताज हॉस्टल से स्ट्रेची हॉल तक जुलूस निकलेगा। ऊपरकोट में रात नौ बजे जलसा सीरतुन्नबी होगा। समाजसेवी मोहम्मद रेहान ने बताया कि फिकाह मदरसा जामा मस्जिद अमरोहा के मुफ्ती रियासत अली, सहारनपुर के मुफ्ती मोहम्मद अखलाक कासमी, कारी मोहम्मद लियाकत जलसे को खिताब करेंगे।
भावनाओं को आहत करने वाले नारों से परहेज करें : मौलाना सैयद
फैजान-ए-मुस्तफा मदरसा के संचालक मौलाना सैयद जमाल अहमद ने जुलूस-ए-मुहम्मदी में शामिल होने वाले लोगों से अपील की है कि ऐसा कोई नारा न लगाएं, जिससे दूसरे की भावनाएं आहत हों।
उन्होंने कहा कि साउंड की आवाज बहुत ऊंची नहीं होनी चाहिए। जुलूस की शुरुआत और आखिर में वालेंटियर की नियुक्ति की जाए। अजनबियों पर कड़ी नजर रखें, ताकि कोई शरारती तत्व उत्पात न मचा सके। किसी गैर जिम्मेदार को माइक न दें।