फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियांवाला बाग हत्याकांड और उधम का प्रतिशोध नाटक का प्रदर्शन

विज्ञापन
हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में जलियांवाला बाग स्मृति दिवस आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जलियांवाला बाग की याद में हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज व श्री बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान कोरोना को हराना है, दो गज दूरी व मास्क लगाना है का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने जलियांवाला बाग हत्याकांड और उधम का प्रतिशोध शीर्षक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। 8वीं यूपी बटालियन के अफसर कर्नल एके सिंह ने नुक्कड़ नाटक की सराहना की। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश ने एनसीसी कैडेट्स से आज के जनरल डायर अर्थात कोरोना के खिलाफ डटकर मुकाबला करने की अपील की।
इस मौके पर कैडेट्स ने गांधीनगर, प्रीमीयर नगर, बैंक कॉलोनी, हाथरस अड्डा दूबे का का पड़ाव, जीटी रोड, अचल ताल, रामलीला ग्राउंड आदि इलाकों में प्लास्टिक कचरे को एकत्र करके लोगों को प्रदूषण के खतरे के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर देवी सिंह, नायब सूबेदार राजवीर सिंह, हवलदार सत्यवीर, एनसीसी कैप्टन अरुण कुुमार सिंह, प्रवक्ता वीरेंद्र पाल सिंह, राजा बाबू, सतीश कुमार, चंद्रप्रकाश, प्रभु सिंह सुमन, राजेश चौहान, दिनेश्वर प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने जलियांवाला बाग के शहीदों को नमन किया। शहीदों की याद में कॉलेज में प्रतिमा की सफाई, नुक्कड़ नाटक का जगह-जगह आयोजन हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंबुज जैन, सूबेदार मेजर देवी सिंह, नायब सूबेदार राजवीर सिंह, सीएचएम विपिन कुमार, भूपेंद्र सिंह बलवीर सिंह, एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट पंकज कुमार, मोहित जैन, नरेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें