फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित केस मिलने पर जयगंज डाकखाना क्षेत्र व आईटी ग्रैंड अपार्टमेंट सील

विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लेने पहुंची टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सासनी गेट थाना क्षेत्र के जयगंज पुराना डाकखाना इलाके की एक गर्भवती महिला और जकरिया मार्केट स्थित आईटी ग्रैंड अपार्टमेंट में रहने वाले जेएन मेडिकल कालेज के रेजीडेंट डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर पुलिस प्रशासनिक, स्वास्थ्य व नगर निगम टीमें हरकत में आ गईं। आईटी ग्रैंड अपार्टमेंट को सील करने के साथ वहां रहने वाले 18 परिवारों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। इनकी रैंडम सैंपलिंग होगी। अपार्टमेंट में ही रहने वाली डाक्टर की पत्नी को भी क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टर के माता-पिता जापान हाउस पार्क व्यू अपार्टमेंट में रहते हैं, उनकी सैंपलिंग कराते हुए वहां भी सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

इधर, जयगंज इलाके की कोरोना संक्रमित महिला के मकान से इलाके की एक किलोमीटर की परिधि को सील कर दिया गया है। पूरे इलाके में बैरियर्स लगा दिए हैं। लोगों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। साथ ही इलाके में होम डिलीवरी की व्यवस्था को प्रभावी किया गया है। इस व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया है।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक नगर निगम की टीम को दोनों स्थलों को सैनिटाइजिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को रैंडम सैंपलिंग के लिए लगाया गया है। साथ ही कोरोना संक्रमितों के परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना जांच करेगी।
विज्ञापन

पुलिस को बैरियर्स सिस्टम लागू करने के साथ ही लोगों को घरों में ही रखने की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रशासन की ओर से होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जा रही है। इधर, कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला के परिवार के कुल 11 सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं, डाक्टर की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य जो कि जापान हाउस स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट में रहते हैं। उक्त सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल संग्रहित कराया गया है। इनको होम क्वारंटीन किया गया है। दोनों संक्रमितों से इनके संपर्क में आए लोगों की डिटेल पूछी जा रही है। जैसे-जैसे डिटेल सामने आएगी, उनकी जांच के साथ ही क्वारंटीन किया जाएगा। आईटी ग्रैंड अपार्टमेंट में रहने वाले सभी 18 परिवारों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। जिन लोगों में लक्षण मिलेंगे, उनका तत्काल कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। बाकी अन्य की रैंडम सैंपलिंग का काम स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें