फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जगतपुर ने चकाथल को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट, 14 ओवरों में हासिल किया लक्ष्य

Sat, 24 May 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जगतपुर और चकाथल के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए चकाथल ने 177 रन बनाए। जबाव में जगतपुर ने महज 14 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
गांव सालारपुर में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देते करते अतिथि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव सालारपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जगतपुर और चकाथल की टीम की बीच खेला गया। जगतपुर की टीम ने 14 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन


चकाथल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा 16 गेंदों पर 43 और अंकुश शर्मा ने 11 गेंदों पर 31 रनों बनाए। इस तरह पूरी टीम ने 177 रन बनाए। सोनू चौधरी ने चार विकेट चटकाए। जबाव में जगतपुर की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो चार ओवरों में उसके चार बल्लेबाज आउट हो गए। इसके बाद तनु चौधरी ने 30 गेंदों में 65 रन और विक्कू जाट ने 57 रन बनाकर महज 14 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व जिपं सदस्य राकेश शर्मा, रामभान सिंह, पंकज राघव, मलखान सिंह प्रधान, उदयपाल राघव, तनुज राघव, शिवम, विनोद, मुकेश, आकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें