फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यीडा के अधिकारियों पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों पर बृहस्पतिवार को को यीडाने बुलडोजर चलवाकर कार्रवाई की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस बीच अधिकारियों ने लोगों से अभद्रता व मारपीट की। मामले में संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने शुक्रवार को सीएम के नाम ज्ञापन टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसानों ने बताया कि यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा गरीब, मजदूरों के मकान तोड़े जा रहे हैं। यीडा के अधिकारियों द्वारा भाकियू के कार्यकर्ताओं व आम लोगों से गाली गलौज और अभद्रता की गई है। अभद्रता के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों के साथ 29 मई को टप्पल इंटरचेंज पर महापंचायत करेगा। इस दौरान राकिमयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार अत्री, इंद्रपाल शर्मा, उदयवीर सिंह, हर्ष तालान, विजय तालान, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें