फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने का गर्भ है, काम हो जाएगा 8 हजार रुपये दे देना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज क्षेत्र के एक अस्पताल की शिकायत कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्र भेजकर और ईमेल के जरिये की है। इसमें कहा गया है कि यह अस्पताल अविवाहित युवतियों के गर्भपात कराने में लगा हुआ है। इस संबंध में कांग्रेसी नेताओं ने अस्पताल के कथित डॉक्टर और युवक के बीच हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप भी भेजा है।
विज्ञापन

इस ऑडियो में कथित डॉक्टर 2 महीने के गर्भपात के लिए 8000 रुपये की मांग कर रहा है। कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह, विनोद पांडे आदि की ओर से भेजे गए पत्र में ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस क्लिप में साफ जाहिर है कि कथित हॉस्पिटल संचालक युवती को 11 बजे लाने की बात कह रहा है और शाम तक उसको घर भेजने का आश्वासन दे रहा है। क्लिप में सुना जा सकता है कि जब उससे पैसे कुछ कम करने की बात कही गई तो उसने कहा कि लड़की भी तो अविवाहित है। इस पर दूसरी ओर से फोन करने वाला कहता है कि विवाहित हो या अविवाहित दवाओं आदि का खर्चा तो एक जैसा ही रहता है।
पत्र में कहा गया है कि पीड़ित पक्ष द्वारा कांग्रेस नेताओं से संपर्क किया गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक हॉस्पिटल संचालक अब युवती पक्ष को ब्लैकमेल कर रहा है। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें