सीओ बृहस्पतिवार को जलाली पहुंचे। उन्होंने श्रवण मास, मोहर्रम को लेकर विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी असमाजिक तत्त्व की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दें। अपराधों पर नियंत्रण और त्वरित सहायता के लिए लोगों से उनके क्षेत्र के बीट इंचार्ज का मोबाइल पास रखने की सलाह दी।
अतरौली सर्किल का चार्ज संभालते ही सबसे संवेदनशील कहे जाने वाले कस्बा जलाली पहुंचे क्षेत्राधिकारी मो. मोहसिन खान ने संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। सीओ ने कहा कि जलाली की सांप्रदायिक छवि को दूर करना होगा। स्थानीय लोगों की यह नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
सीओ बृहस्पतिवार को जलाली पहुंचे। उन्होंने श्रवण मास, मोहर्रम को लेकर विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी असमाजिक तत्त्व की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दें। अपराधों पर नियंत्रण और त्वरित सहायता के लिए लोगों से उनके क्षेत्र के बीट इंचार्ज का मोबाइल पास रखने की सलाह दी। पुलिस को निर्देशित किया की बीट पुलिस ऑफिसर अपनी बीट में अपने नाम और मोबाइल नंबर लिखा पेपर चस्पा करें। जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो। बैठक में जलाली कस्बे को अमन और चैन की मिसाल बनाने का संकल्प जताया। बैठक के बाद उन्होंने पुलिसबल के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर मुख्य बाजार और बस अड्ढे का निरीक्षण किया।
बैठक में एसएचओ बृजपाल सिंह, चौकी प्रभारी पवन कुमार, चेयरमैन फतेह सिंह कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन पति महिपाल सिंह, विजय शर्मा एडवोकेट, गुड्डू नंबरदार, रामगोपाल सागर, सैय्यद नसीर हैदर, सुभाष पचौरी, प्रकाश वर्मा, राजपाल पिप्पल, दुर्गेश शर्मा, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।