उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से भी यह दौरा महत्वपूर्ण है। प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर भागवत और योगी की चर्चा होगी। साथ ही वक्फ संपत्तियों का मुद्दा गर्म है। अगले साल पंचायत चुनाव भी हैं।
सामाजिक समरसता
भागवत के दौरे के दौरान सामाजिक समरसता पर भी जोर दिया जा सकता है। मंदिर-मस्जिद पर मोहन भागवत को कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं का भी साथ मिला है।
यह भी पढ़ें... संघ प्रमुख का प्रवास: भागवत से मिलने 20 अप्रैल को अलीगढ़ आ सकते हैं सीएम योगी, इन बातों पर होगी चर्चा
स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन
शहर की दो शाखाओं पंचनगरी और एचबी कॉलेज में उनका आगमन तय हो गया है। इनमें स्वयंसेवकों को संघ प्रमुख का मार्गदर्शन मिलेगा। शाखाओं में 25 मिनट का विस्तारित बौद्धिक सत्र आयोजित होगा, जिसमें मोहन भागवत स्वयंसेवकों को महत्वपूर्ण विषय पर संबोधित करेंगे।