महानगर में नवमी के दिन निकालने वाली इस यात्रा का मार्ग 1978 में भूरा पहलवान हत्याकांड के बाद हुए दंगों के चलते बदला गया था। तब से यह मेला देहली गेट से कटरा में होकर निकलने लगा। इस बार आयोजकों ने मेला पुराने मार्ग से निकालने की जिद की। इसे लेकर सोमवार को मेले के दिन पहले पुलिस प्रशासन ने रोका। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। मगर मेला धक्कामुक्की व नोकझोंक के बीच नए मार्ग से ही निकाला गया। इसके बाद देहली गेट एसएचओ ने एडीएम की अनुमति के विपरीत मेला निकालने पर मुकदमा दर्ज किया था।
हमने अपना पूरा विषय सीएम के समक्ष रखा है। सीएम ने हमें न्याय का भरोसा दिलाया है। विश्वास है कि मामले में अधिकारियों से जवाब तलब कर हमें न्याय दिया जाएगा। - शकुंतला भारती, पूर्व मेयर