आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा
- फोटो : ANI
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए राज्य सरकारों के साथ ही रेलवे ने भी कदमताल कर दिया है। अब रेलवे आइसोलेशन वार्ड (बोगियों) वाली ट्रेनें पटरी पर दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। नार्दन और ईस्टर्न रेलवे 20-20 बोगियों वाली इन ट्रेनों को तैयार कर रहा है।
एनसीआर में इस प्रकार की 10 ट्रेनों को चलाया जाएगा। इनमें से तीन ट्रेनें अलीगढ़, गाजियाबाद और टूंडला स्टेशन पर रहेंगी। जरूरत पड़ने पर यहां से इन ट्रेनों को रवाना किया जाएगा। फिलहाल, ये ट्रेनें कब चलाई जाएंगी इस संबंध में अधिकारी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
एनसीआर सीपीआरओ अजीत कुमार ने बताया कि इन बोगियों में जीवन रक्षक गैस सिलिंडर सहित अस्पताल जैसी पूरी सुविधा रहेगी। अगर, अन्य देशों की तरह यहां भी महामारी फैलती है तो इन ट्रेनों को पटरी पर उतारा जाएगा। इनमें लोगों को आइसोलेट किया जाएगा, जिन भी शहरों में अस्पातलों में आइसोलेशन वार्ड की कमी हो जाएगी। वहां राज्य सरकार की मांग पर इन ट्रेनों को भेजा जाएगा।