फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सड़क का निर्माण अधूरा, बिल प्रस्तुत कर दिया पूरा, अनियमितता की नगर आयुक्त को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Sat, 11 Apr 2026 05:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

करीब 49 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाना था। नगर निगम ने ठेकेदार को 149 मीटर लंबी सड़क बनाने का काम सौंपा, लेकिन मात्र 76 मीटर लंबी सड़क ही बनाई गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत अलीगढ़ में वार्ड-25 के होली चौक में कराए जा रहे निर्माण में अनियमितता मिली है। जेई और ठेकेदार की मिलीभगत से निर्माण पूरा किए बगैर सड़क का बिल बनाकर निगम में भेज दिया गया। जांच बैठते ही ठेकेदार ने निर्माण पूरा करा दिया। जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट जल्द ही नगर आयुक्त को सौंपेगी।

विज्ञापन


मोहल्ला होली चौक से जीतेंद्र कुमार के मकान तक करीब 49 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाना था। नगर निगम ने ठेकेदार को 149 मीटर लंबी सड़क बनाने का काम सौंपा, लेकिन मात्र 76 मीटर लंबी सड़क ही बनाई गई। ठेकेदार ने जूनियर इंजीनियर (जेई) से सांठगांठ कर 149 मीटर सड़क का 49 लाख रुपये बिल पास करा कर भुगतान के लिए प्रस्तुत किया। तत्कालीन मुख्य अभियंता बीके सिंह ने जब जांच की तो जेई की यह करतूत पकड़ में आ गई। इसमें जेई के द्वारा सीसी कार्य का सत्यापन किए बगैर बिल बनाने का मामला सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त ने जांच बैठा दी। 

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में एक्सईएन आशीष शुक्ला, केएनए आशीष कुमार सेठ व एई राजवीर सिंह की टीम गठित कर दी। इसी दौरान ठेकेदार ने आनन-फानन में बाकी बची 73 मीटर सड़क का भी निर्माण करा दिया। दो-तीन दिन पहले टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सड़क की गुणवत्ता के साथ निर्माण के बारे में भी जानकारी ली।

होली चौक में कराए गए सीसी रोड व नाली निर्माण की मौके पर जाकर जांच की गई है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे नगर आयुक्त को सौंपा जाएगा।-राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें