फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीडीएस-एनडीए एवं एनए परीक्षा कल 10 परीक्षा केंद्रों पर, 3929 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

Sat, 11 Apr 2026 03:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परीक्षा के लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के भीतर सामान्य घड़ी सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। 
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस, एनडीए एवं एनए की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल को जिले के 10 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित होगी। परीक्षाओं में 3929 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। 

विज्ञापन


एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के भीतर सामान्य घड़ी सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। 

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

  1. नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज
  2. टीकाराम कन्या महाविद्यालय
  3. टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज
  4. एसएमबी इण्टर कॉलेज
  5. धर्मसमाज महाविद्यालय
  6. श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय
  7. रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज
  8. डीएवी इंटर कॉलेज
  9. रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज
  10. माहेश्वर गर्ल्स इंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पालियों में होगी परीक्षा
सीडीएस परीक्षा 

  • प्रातः 09 बजे से 11 बजे
  • दोपहर 12ः30 से 02ः30 बजे
  • सांय 04 बजे से 06 बजे तक 


एनडीए एवं एनए की परीक्षा 

  • प्रातः 10 बजे से 12ः30 बजे तक
  • सांय 02 बजे से 04ः30 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें