फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ओजोन सिटी में मजूदर के दिल के पास फंसी 12 फीट की सरिया, बस दो इंच का था फासला, जीत गई जिंदगी

Mon, 13 Apr 2026 09:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घायल मजदूर जाकिर बिहार के कटियार जिले का रहने वाला है। सरिया करीब दूसरी मंजिल से 10 फीट नीचे गिरी। सरिया घुसते ही वह चीख पड़ा और मकान में काम कर रहे अन्य मजदूरों के हाथ-पांव फूल गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई।
विज्ञापन
किशोर की छाती में घुसी यह लोहे की सरिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र में स्थित ओजोन सिटी सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरी 12 फीट लंबी सरिया नीचे काम कर रहे मजदूर जाकिर हुसैन (17)के सीने में घुस गई। दिल और फेफड़े से दो इंच पहले सरिया मांसपेशियों में फंस गई। दो बार सरिया काटनी पड़ी, करीब एक घंटे के ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक सरिया निकाल ली।

विज्ञापन




  
हादसा 13 अप्रैल अपराह्न करीब 3:30 बजे हुआ। घायल मजदूर जाकिर बिहार के कटियार जिले का रहने वाला है। सरिया करीब दूसरी मंजिल से 10 फीट नीचे गिरी। सरिया घुसते ही वह चीख पड़ा और मकान में काम कर रहे अन्य मजदूरों के हाथ-पांव फूल गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। पहले घटना स्थल पर सरिया काटी गई।
विज्ञापन


इसके बाद उसे जेेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सरिया लंबी होने की वजह से उसका एक्स-रे नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद फिर से मेडिकल कॉलेज में करीब तीन फीट सरिया काटी गई। सोमवार रात आठ बजे जाकिर को ऑपरेशन थियेटर लाया गया और मेडिकल में कॉर्डियोथोरेसिक विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद आजम हसीन के निर्देशन में डॉ. सैयद शमायल रब्बानी और डॉ. आमिर मोहम्मद ने सर्जरी शुरू की। सरिये की मोटाई एक इंच थी। रात 9:15 बजे जाकिर की सर्जरी शुरू हुई, जो रात 10:15 बजे पूरी हुई। कट करके करीब एक फीट लंबी सरिया को निकाला गया और सर्जरी सफल रही।

विज्ञापन

डॉ. आमिर ने बताया कि यह दुर्लभ सर्जरी थी। जाकिर की अच्छी किस्मत थी कि सरिया दिल और फेफड़े से दो इंच पहले ही मांसपेशियों में फंस गई, वरना स्थिति काफी खतरनाक हो सकती थी। सरिये ने खून की नसों को नुकसान नहीं पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि चूंकि भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सरिया में जंग लगा होता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। हालांकि, दो सप्ताह में मरीज का घाव भरना शुरू हो जाएगा।

डॉ. आमिर ने कहा कि अगर छह घंटे बाद मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंचता था, तो उसके जीवन पर खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। सीओ धनंजय सिंह ने बताया कि ओजोन सिटी परिसर में एक भवन स्वामी निर्माण कार्य करा रहा है। उसी दौरान हादसा हुआ है। मजदूर की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें