विभाग में शोक की लहर, शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि
बीईओ सतीश चंद्र शर्मा के निधन पर शिक्षा विभाग के साथ पूरे प्रशासनिक तंत्र में शोक लहर दौड़ गई है। डीएम व एसडीएम महिमा राजपूत तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी से सतीश शर्मा के निधन के कारणों एवं परिस्थितियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासभा के अध्यक्ष राजेश चौहान, पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ लिपिक कौशलेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र गौतम, ऋषि, दुष्यंत, सतीश सिंह आदि ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कर्मचारियों का कहना है कि सतीश चंद्र शर्मा एक समर्पित अधिकारी थे, जो शिक्षा विभाग की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत रहते थे। उनकी मौत से विभाग में शून्य सा माहौल है।घटना ने एक बार फिर तनाव भरी जिंदगी और स्वास्थ्य जागरूकता की जरूरत पर जोर दिया है।