फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव-चौकसी के बीच हत्यारोपी सराय मिस्र में देखे गए, मचा हंगामा

विज्ञापन
सराय मिश्र में तैनात पुलिस व पीएसी के जवान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट के सराय मिस्र में हत्या व बवाल के बाद तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी तनाव बरकरार रहा। इस तनाव को देखते हुए पुलिस-पीएसी की तैनाती भी बरकरार है। इसी बीच बृहस्पतिवार दोपहर उस समय इलाके में हंगामा व भगदड़ का माहौल बन गया, जब दो आरोपी अपने घर पर देखे गए। इनमें से एक के हाथ में तमंचा होना बताया गया। एक बुजुर्ग महिला ने इस बात का शोर मचाया तो काफी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग पहुंच गए और नेता भी आ गए। मगर उनके आने से पहले वे लोग गायब हो गए। पुलिस ने इसे अफवाह करार दिया है।
विज्ञापन

सासनीगेट क्षेत्र के सराय मिस्र में मंगलवार रात सट्टा विवाद में वाल्मीकि व कोरी समाज के युवकों में झगड़े के बीच वाल्मीकि युवक शक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके प्रतिशोध में भीड़ ने आरोपियों के घरों पर हमला बोलकर तोड़फोड़ की और आगजनी की कोशिश की। किसी तरह पुलिस ने हालात काबू किए। इसके बाद से इलाके में तनाव बरकरार है। बुधवार को भी हंगामे के हालात बने थे। मगर पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को संभाला था। इसे लेकर वहां पुलिस व पीएसी के अलावा राउंड वार दो एसओ भी तैनात हैं। अब बृहस्पतिवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला ने यह शोर मचा दिया कि हत्या में नामजद दो भाई राजकुमार व भोला अपने घर से सामान समेटने आए हैं। उसने खुद देखा है। इनमें से एक के हाथ में तमंचा है। इस शोर पर भीड़ एकत्रित हो गई। वाल्मीकि समाज के नेता भी मौके पर पहुंच गए।
मगर उनके आने तक वे लोग गायब हो गए। मगर घर का दरवाजा खुला हुआ था। इसे लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया। खबर पर सीओ प्रथम सुदेश गुप्ता व इंस्पेक्टर जावेद खां आदि पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। लोगों का आरोप था कि पुलिस गिरफ्तारी के मसले पर लापरवाही बरत रही है। भीड़ ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में सीओ की अगुवाई में कई घरों में दबिश दी गई। मगर कोई नहीं मिला। बाद में भीड़ को समझाकर शांत किया गया। सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि एक महिला ने शोर मचाया था। मगर कोई नहीं मिला। अंदेशा है कि महिला ने गलतफहमी के चलते अफवाह न फैला दी हो। गिरफ्तार आरोपी शंकर से तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य की तलाश में लगातार टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें