फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फर्जी एसडीएम मामले की आई जांच रिपोर्ट, इंस्पेक्टर खैर व हल्का प्रभारी लाइन हाजिर

Sun, 02 Jul 2023 01:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में एक फर्जी एसडीएम को पकड़ कर थाना पुलिस को सौंपा गया था। इस प्रकरण में देरी से मुकदमा लिखने व उसे थाने से ही उसे छोडऩे का आरोप थाना पुलिस पर लगा। साथ में आरोपी के परिवार ने इंस्पेक्टर पर रुपये लेने का भी आरोप लगाया। मामले में एसएसपी ने एसपी देहात को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के खैर तहसील में पहुंचे फर्जी एसडीएम को पहली बार में मुकदमा दर्ज कर जेल न भेजने और रुपये लेकर छोडऩे के मामले में इंस्पेक्टर खैर व हल्का प्रभारी पर गाज गिर गई है। दोनों को शुक्रवार रात एसएसपी स्तर से लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं थाने पर तैनात दूसरे अपर निरीक्षक को भी वहां से हटाया गया है। यह कार्रवाई एसपी देहात की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार खैर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में एक फर्जी एसडीएम को पकड़ कर थाना पुलिस को सौंपा गया था। इस प्रकरण में देरी से मुकदमा लिखने व उसे थाने से ही उसे छोडऩे का आरोप थाना पुलिस पर लगा। साथ में आरोपी के परिवार ने इंस्पेक्टर पर रुपये लेने का भी आरोप लगाया। मामले में एसएसपी ने एसपी देहात को जांच सौंपी थी। इस जांच रिपोर्ट में इंस्पेक्टर को दोषी पाया गया। साथ में एक अन्य मामले में न्यायालय के आदेश के बावजूद अपहरण/फिरौती के मुकदमे में कुर्की आदेश तामील न कराने में लापरवाही सामने आई। 

दोनों मामलों में दोषी मानते हुए इंस्पेक्टर बृजेश कुमार व हल्का प्रभारी एसआई हरपाल सिंह को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रचलित की गई है। वहीं अपर इंस्पेक्टर खैर बंशीधर पांडेय को क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई है। बरला के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को खैर का नया इंस्पेक्टर बनाया है। वहीं ताला नगरी चौकी प्रभारी संजीव कुमार को बरला का नया एसओ बनाया है। संजीव का यह पहला चार्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें