फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: एसवी काॅलेज में पहुंची जांच समिति, छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने के आरोपों को लेकर दर्ज किए बयान

Fri, 06 Jun 2025 03:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

काॅलेज से पढ़ाई पूरी कर चुकी एक छात्रा ने पुलिस अधीक्षक नगर को पत्र भेजकर सहायक प्रोफेसर डाॅ. शजरुद्दीन पर अश्लील संदेश भेजने व अभद्र बातचीत का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
विज्ञापन
प्राचार्य पंकज वार्ष्णेय के साथ बैठक करते जांच टीम के सदस्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने व अभद्र बातचीत करने के आरोपी श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय (एसवी कॉलेज) के सहायक प्रोफेसर डाॅ. शजरुद्दीन के खिलाफ याैन उत्पीड़न के मुकदमे के बाद गठित पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 5 जून को टीम ने महाविद्यालय पहुंचकर प्राॅक्टर, एचओडी आदि शिक्षकों से घटनाक्रम को लेकर बातचीत की। टीम ने संबंधित शिक्षकों व छात्र-छात्राओं से अपने बयान दर्ज कराने की अपील की है। 

विज्ञापन


यह मामला पांच दिन पहले सामने आया था। जब काॅलेज से पढ़ाई पूरी कर चुकी एक छात्रा ने पुलिस अधीक्षक नगर को पत्र भेजकर सहायक प्रोफेसर डाॅ. शजरुद्दीन पर अश्लील संदेश भेजने व अभद्र बातचीत का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। आरोप लगाया कि सहायक प्रोफेसर अन्य छात्राओं के साथ गलत व्यवहार कर चुका है। इस घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने काॅलेज पहुंचकर जमकर हंगामा काटा था। 

 इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि मामले में पुलिस स्तर से जांच जारी है। इस मामले में अभी तक कोई भी व्यक्ति या पीडि़त छात्रा अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची है। पीड़ित छात्रा से संपर्क कर उसके बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

 उधर, इस पूरे प्रकरण में गठित की गई पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने 5 जून से अपनी जांच शुरू कर दी है। इस कमेटी में प्रो. संजीव कुमार वार्ष्णेय, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, धीरेंद्र गुप्ता, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य, प्रो. शर्मिला शर्मा, प्राचार्य टीकाराम कन्या महाविद्यालय, प्रो. लकी गुप्ता, प्राचार्य केआर गर्ल्स महाविद्यालय मथुरा, प्रो. फरीद खान आचार्य विधि विभाग, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय शामिल हैं।

टीम सदस्यों ने प्राचार्य, प्राॅक्टर, एचओडी समेत अन्य शिक्षकों से जानकारी ली। टीम नौ जून को एक संयुक्त बैठक करेगी। जिसमें संबंधित से अपने बयान दर्ज कराने को जांच कमेटी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें