फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र नगर में पकड़ीं गईं संदिग्ध महिलाओं से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के क्वार्सी इलाके की सुरेंद्र नगर कालोनी के एक स्कूल के पास से शुक्रवार दोपहर भीड़ द्वारा पकड़ी गईं तीन कथित बच्चा चोर महिलाओं से दूसरे दिन शनिवार को भी पूछताछ जारी रही। महिलाओं को महिला थाने में हिरासत में रखा गया है।
इधर, पुलिस ने रात के समय इन महिलाओं द्वारा बताए गए हाल निवास दुबे पड़ाव स्थित धर्मशाला पर भी छापामारी की। वहां अन्य महिलाएं मिलीं। पुुलिस ने उनसे भी पूछताछ की। अब पुलिस इनके परिवार के पुरुष सदस्यों को अलीगढ़ बुलाकर पूरा माजरा समझने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस की माने तो यह महिलाएं खुद को बेरोजगार होने के चलते मांगकर खाने वाली बता रही हैं। इनके ग्रुप की अन्य सदस्याएं भी दुबे पड़ाव स्थित धर्मशाला में रह रहीं हैं। यह महिलाएं बता रही हैं कि यह मूलरूप से राजस्थान के अलग-अलग जिलों से हैं।
पिछले 30 से 40 साल से दिल्ली के बदरपुर में रह रही थीं। वहां विकास कार्य के चलते इनके अस्थाई आवासों को उखाड़ फेंका गया। इसके चलते यहां आकर भीख मांगने और कुछ सामान बेचकर पेट पाल रही हैं। अगले 20 दिन तक और अलीगढ़ में रुकने का प्लान था।
विज्ञापन

इसके बाद वापस अपने घर पर लौट जातीं। फिलहाल बारीकी से इनसे पूछताछ कर इनके संबंध में हर एक जानकारी बारीकी से जुटाई जा रही है। फिलहाल कोई लिखित कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें