फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में सामान्य होने लगे हालात, फिर से शुरू की गईं इंटरनेट सेवाएं

Sun, 22 Dec 2019 11:13 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ - फोटो : India Rail Info
विज्ञापन
अलीगढ़ में करीब एक सप्ताह से चल रहे बवाल के बाद रविवार को फिर से इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। शनिवार सुबह से ही शहर का माहौल धीरे-धीरे शांत और सामान्य होता नजर आया। हालांकि अब भी शहर में कई जगह फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

 
शनिवार सुबह से ही अलीगढ़ अमन की ओर लौटता दिखा। दिन में शहर के किसी भी इलाके से हिंसा की कोई सूचना नहीं मिली। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर में तनाव और पुलिस बल की तैनाती के कारण बाजारों में भीड़ नहीं दिखाई दी।

वहीं, एएमयू में अमुटा द्वारा विरोध मार्च निकाला गया, लेकिन माहौल शांत ही रहा। वहीं स्कूलों को खोलने को लेकर आज शाम फैसला लिया जाएगा। वहीं शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शाहजमाल में हुए बवाल के आरोपियों को चिन्हित करने का काम भी जारी है। वीडियो व फोटो से जो कुछ उपद्रवियों के चेहरे स्पष्ट हुए हैं, उनके फोटोयुक्त पोस्टर शहर में जगह-जगह चस्पा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि  नागरिकता कानून को खिलाफ विरोध के दौरान हिंसा भड़कने के बाद 15 दिसंबर से जिले में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने लाठियां भांजी थीं। 

इस दौरान यूनिवर्सिटी के होस्टलों को भी खाली करा दिया गया था। लेकिन बीते रविवार शाहजमाल में फिर से हिंसा और उपद्रव की खबरों के कारण पूरे जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें