फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Day of Yoga: आज योग करेगा अलीगढ़, होंगे कई कार्यक्रम, योग स्पेशल बनकर चलेगी शताब्दी

Sat, 21 Jun 2025 01:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 21 जून को योग स्पेशल बनकर चलेगी। यह ट्रेन सुबह लगभग सवा नौ बजे अलीगढ़ पहुंचेगी, यहां पर दो मिनट ठहर कर दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अलीगढ़ में कई स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री और अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सुबह योग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था, राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीएचसी मडराक और ताहरपुर गोशाला का भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। पीसीजेएफ के प्रबंध निदेशक, वैभव कुमार श्रीवास्तव, इस योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे।

न्यायालय परिसर में भी योग कार्यक्रम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायाधीश सुबह 6:30 बजे नवीन गेस्ट हाउस, जिला जज आवास पर योगासन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

माया गार्डन में योग वर्कशॉप का आयोजन

अध्ययन केंद्र यूनिवर्सल कम्युनिटी हेल्थ एजुकेशन इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के सौजन्य से भदेसी रोड स्थित माया गार्डन, भदेशी रोड, पर सुबह 7 बजे से योग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

आज योग स्पेशल बनकर चलेगी शताब्दी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 21 जून को योग स्पेशल बनकर चलेगी। यह ट्रेन सुबह लगभग सवा नौ बजे अलीगढ़ पहुंचेगी, यहां पर दो मिनट ठहर कर दिल्ली के लिए रवाना होगी।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि योग के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। गाड़ी संख्या 12033 अप कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के डिब्बों के बाहरी आवरण पर योग से संबंधित जागरूकता संदेश लिखे गए हैं। गाड़ी में उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी यात्रियों को योग से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें