प्रतियोगिता में चार सौ मीटर दौड़ में प्रतिभाग करती छात्राएं
- फोटो : संवाद
महरानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन 400 मीटर दौड़ में संध्या और करण ने बाजी मारी।
6 दिसंबर को 400 मीटर दौड़ के प्राथमिक वर्ग में संध्या गोंडा प्रथम, रोहिणी बिजौली द्वितीय, आशिया धनीपुर तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में करण इगलास प्रथम, कपिल टप्पल द्वितीय, देवेश अतरौली तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह व जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने किया। इससे पहले विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार शर्मा व कुमकुम आदि मौजूद रहे।