अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय अमेरिकन फुटबॉल टूर्नामेंट शुभारम्भ पर अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की मेजबानी में कासगंज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय अमेरिकन फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुआ। साथ में आयकर आयुक्त अशोक कुमार सरोहा, कुलसचिव महेश कुमार, उपाध्यक्ष क्रीडा परिषद प्रो अरुण कुमार गुप्ता, सचिव क्रीडा परिषद डा शाहनवाज खान, प्राचार्य प्रो ए के रस्तोगी, प्रो रामू शर्मा भी थे।
सबसे पहले मार्च पास्ट हुआ। गेस्ट ऑफ ऑनर के बाद फिल्मी हस्ती प्रवीण डबास तथा प्रीति झंगियानी ने कबूतर छोड़कर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। कुलपति प्रो चंद्रशेखर ने टीमों के साथ परिचय किया। कुलसचिव महेश कुमार ने कहा कि शारीरिक शिक्षा विभाग में एकजुट होकर अंतर विश्वविद्यालय आयोजन को हासिल किया है, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं ।
विश्वविद्यालय के बीच अमेरिकन फुटबॉल शुरू हो गया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन भावना टिंबल तथा मंजू लता ने किया । आयोजन सचिव प्रवीण जादौन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विनय जैन, डॉ हरेंद्र गौड़, डा अतुल अरोरा, डा फुजैल अहमद, डॉ राकेश कुमार, डा दुर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।