10 अक्तूबर को छात्र घर से स्कूल के लिए निकला, पर समय से घर नहीं लौटा। चिंता होने पर परिवार ने तलाशना शुरू किया और पुलिस को खबर दी। सीसीटीवी में उसे जीटी रोड पर नुमाइश की ओर टिर्री में अकेले जाते कैद पाया गया।
अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के महेंद्र नगर से स्कूल के लिए निकला बारहवीं का छात्र चार दिन से लापता है। वह घर से स्कूल नहीं पहुंचा और कई जगह सीसीटीवी में अकेले जाता कैद पाया गया है। फिलहाल परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हे।
विज्ञापन
बताया गया है कि महेंद्र नगर के धीरेंद्र चंद्र वार्ष्णेय का 18 वर्षीय बेटा वैभव हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज से बारहवीं की पढ़ाई कर रहा है। 10 अक्तूबर को वह घर से स्कूल के लिए निकला, पर समय से घर नहीं लौटा। चिंता होने पर परिवार ने तलाशना शुरू किया और पुलिस को खबर दी। सीसीटीवी में उसे जीटी रोड पर नुमाइश की ओर टिर्री में अकेले जाते कैद पाया गया। वह स्कूल भी नहीं गया था। पुलिस ने गुमशुदगी के आधार पर छात्र को तलाशन शुरू कर दिया है।