फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 आईसीयू सहित 100 बेड का अस्पताल बन सकता है बीमा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद सतीश कुमार गौतम ने आगरा रोड स्थित बीमा अस्पताल को 25 आईसीयू सहित 100 बेड का अस्पताल बनाने का आग्रह केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री से किया है। महामारी के काल में अस्पताल का इससे बेहतर इस्तेमाल संभव नहीं है।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित बीमा अस्पताल ईएसआई श्रेणी के अंतर्गत आता है। सांसद सतीश कुमार गौतम ने बुधवार को अस्पताल का दौरा किया और वहां चल रहे विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार को पत्र लिखकर बीमा अस्पताल को 25 वेंटिलेटर एवं आईसीयू सहित 100 बेड का अस्पताल बनाने का आग्रह किया है।
सांसद का कहना है कि बीमा अस्पताल काफी समय से चल रहा है। भवन के आकार के मुताबिक इसका भलीभांति उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बीमा अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का भी आग्रह किया है, ताकि अस्पताल अपने ऊपर स्वयं आत्मनिर्भर होकर मरीजों का इलाज कर सके। सांसद के मित्र एवं भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष वीएस पॉल का मंगलवार को बीमा अस्पताल की तरफ ध्यान गया था। उन्होंने महामारी के काल में अस्पताल के बेहतर उपयोग का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें