फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कंपनी से कुलपति ने मांगे एक हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते प्रसार के चलते ऑक्सीजन और अन्य संसाधनों की कमी को देखते हुए कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने सिप्ला कंपनी के चेयरमैन को रेमडेसिवर इंजेक्शनों की एक हजार खुराक उपलब्ध कराने के लिए ई-मेल किया है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि जेएन मेडिकल कॉलेज में वर्तमान आपदा के बाद मरीजों की तादाद बढ़ने के कारण ऑक्सीजन की कमी पैदा हो गई है। हम जिला प्रशासन के संपर्क में हैं ताकि ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा बिना किसी बाधा के उपलब्ध हो सके। 1.41 करोड़ रुपये की लागत से आक्सीजन उत्पादन प्लांट की स्थापन का ऑर्डर दे दिया है, जिसकी स्थापना में लगभग 3 से 4 सप्ताह का समय लग सकता है।
कुलपति ने बताया कि ट्रामा सेंटर में बेड की संख्या बढ़ाई गई है और डेंटल कॉलेज तथा तिब्बिया कालेज के जूनियर रेजीडेंट्स, नर्सिंग एवं एमटीएस स्टाफ को ट्रामा सेंटर स्थानांतरित किया गया है। प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि उन्होंने उच्च शिक्षा एवं यूजीसी के सचिव को जेएन मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त सहायता राशि के अनुमोदन के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

महामारी के शिकार शिक्षकों के लिए शोक संवेदना जताई
कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने एएमयू समुदाय के सदस्यों को लिखे पत्र में कहा कि कोविड की दूसरी लहर में चुनौतीपूर्ण वृद्धि से हमारे समक्ष अभूतपूर्व चुनौतियां उत्पन्न हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों में कई वर्तमान तथा पूर्व शिक्षक व अन्य गैर शिक्षक कर्मियों को हमने खो दिया है, जो एक अपूरणीय क्षति है।
मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। कुलपति ने कहा है कि हम अपने समस्त कर्मियों एवं छात्रों को सबसे बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं सहयोग उपलब्ध कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा न करें, लक्षण आने पर आइसोलेट हो जाएं
कुलपति ने आमजन से कहा है कि वह अनावश्यक भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करें। वह प्राथमिकता के साथ स्वयं और अपने परिजनों को कोविड का टीका अवश्य लगवाएं अगर मामूली से भी कोविड के लक्षण नजर आएं तो टेस्ट रिपोर्ट की प्रतीक्षा न करें तत्काल अपने आप को आइसोलेट कर चिकित्सक से परामर्श करने के बाद गाइड लाइन के अनुसार उपचार प्रारंभ कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें