फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्लाट के अंदर लगा दिए तीन खंभे, खींच दी लाइन, पीड़ित महिला ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Sat, 06 Apr 2024 09:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव ककेथल निवासी नीलम राघव पत्नी कप्तान सिंह के अनुसार गांव चाऊपुर हौज के निकट उनका प्लाट है और चहारदीवारी बनी हुई है। बराबर में उन्होंने तीन मीटर खाली जगह छोड़कर दीवार बनवाई है। वह परिवार सहित अलीगढ़ में थीं, तभी बिजली विभाग ने उनके प्लाट के ऊपर से लाइन खींच दी। 
 
विज्ञापन
प्लाट के अंदर दिखते बिजली के खंभे और लाइन, दिखाते हुए पीड़िता नीलम राघव - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली में गांव ककेथल निवासी एक महिला के अनुसार उनके प्लाट के ऊपर से हाईटेंशन लाइन खींच दी गई है। पीड़ित महिला ने प्लाट पर ही आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

गांव ककेथल निवासी नीलम राघव पत्नी कप्तान सिंह के अनुसार गांव चाऊपुर हौज के निकट उनका प्लाट है और चहारदीवारी बनी हुई है। बराबर में उन्होंने तीन मीटर खाली जगह छोड़कर दीवार बनवाई है। वह परिवार सहित अलीगढ़ में थीं, तभी बिजली विभाग ने उनके प्लाट के ऊपर से लाइन खींच दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रंजिश रखने वालों से सांठगांठ कर प्लाट के अंदर खंभा गाड़कर एचटी लाइन खींची गई है। वह बराबर विद्युत विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रही हैं। वहां से आश्वासन तो मिल रहा है, लेकिन खंभा और लाइन नहीं हटाई जा रही। लाइन हटाने के लिए अत्यधिक धन की मांग की जा रही है।

यह प्रकरण हम से संबंधित नहीं है।- आर के मिश्रा, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण, अलीगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें