महिला का मायका गांव थाना क्षेत्र में ही है। परिजनों ने 15 साल की उम्र में उसका विवाह सासनी क्षेत्र के एक व्यक्ति (40) से कर दिया था, जो पहले से विवाहित था। साल 2017 में वह पति से अलग हो गई थी और उसी के गांव के एक व्यक्ति से कोर्ट मैरिज कर ली थी। वह उसे लेकर सात साल से दिल्ली में रह रहा था और उससे दो बच्चे भी है।
पति विवाहित महिला को लेकर चला गया
महिला के अनुसार उसका पति के पलवल में मोहाना थाने की भूड़ कॉलोनी की एक महिला से संबंध हो गए, जिसका पता चलने पर वह एक साल पहले अपने मायके आकर रहने लगी थी। 26 जनवरी को बल्लभगढ़ में काम करने के बहाने वह उसे लेकर भाग गया था, जिसकी शिकायत उसने दो मार्च को हरदुआगंज थाने में की थी।
वायरल ऑडियो क्लिप
1- दो बजे तक जगी रहेगी क्या, अंदर आकर कुंडी बंद कर लूंगा..
2-नहीं मिलना तो बता दे, नहीं मिलना…
3-अरे बता तो दे, कब मिलेगी
4-अरे तुझे इनसे क्या लेना, मुझे जानते हैं क्या सब
5-कहां हो मैं वेट कर रहा हूं तुम्हारा
नोट-इन वायरल ऑडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता, पीड़िता ने शिकायत के साथ ये पुलिस को सौंपी हैं।
अलीगढ़ में तैनात दरोगा इन दिनों बेलगाम हो रहे हैं। इनकी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे खाकी का दामन दागदार हो रहा है। इस तरह के मामले एसएसपी व डीआईजी तक भी पहुंच रहे हैं। फिर भी इन पर लगाम नहीं लग पा रही है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठ ने कहा कि ऐसे हरेक मामलों में पुलिस कर्मियों से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से जांच कराकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जा रही है।
- केस - एक- सिविल लाइंस के हमदर्द नगर ए निवासी आफताब इस्लाम गौरी अधिवक्ता हैं। उन्होंने एसएसपी से शिकायत करते हुए कहा है कि रविवार रात बीमार बेटी की दवा लेने बाइक से जकरिया मार्केट गए थे। बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच चौकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ वहां आ गए। बाइक में डंडा मारते हुए गाली- गलौज करने लगे। विरोध पर अभद्रता कर दी।
- केस - दो- थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी चाैकी इंचार्ज पर एक मुकदमे में मदद के नाम पर पीड़ित से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले में एसएसपी संजीव सुमन ने चाैकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है।
- केस -तीन- हरदुआगंज क्षेत्र के तालानगरी चाैकी इंचार्ज व सिपाही द्वारा यूपीसीडा चाैराहे पर चाय की दुकान चलाने वाले प्रमोद तिवारी के साथ सिर्फ इस बात को लेकर मारपीट कर दी गई कि वहां एक झगड़ा हुआ था। जिसमें मारपीट के साथ फायरिंग भी हो गई थी। दरोगा इसकी जांच करने गए थे। दुकानदार ने फायरिंग की आवाज सुनने की बात कही तो इसी बात से नाराज होकर दरोगा व सिपाही ने बेरहमी से पीट दिया। इससे दुकानदार के कान का पर्दा तक फट गया।
- केस - चार-क्वार्सी थाने से मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ कर लाया गया एक आरोपी पंडित दीनदयाल चिकित्सालय में डाॅक्टरी परीक्षण के दाैरान पुलिस हिरासत से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को देर रात पकड़ लिया।