फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार की टक्कर से घायल दरोगा की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
चंद्राहास का फाइल फोटो। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोमना-खैर रोड पर करनपुर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार देर रात गश्त के दौरान बाइक सवार दरोगा और पीआरडी जवान को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दरोगा की शनिवार सुबह जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मूल रूप से बागपत जिले के थाना बिनौली के गांव गढ़ी दुल्ला निवासी उपनिरीक्षक दरोगा चंद्राहास (56) पुत्र महावीर सिंह गभाना थाने में तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात को वह पीआरडी जवान जयप्रकाश के साथ सोमना-खैर रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान करनपुर पेट्रोल पंप के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दरोगा को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि चंद्राहास सितंबर में ही गभाना थाने में तैनात हुए थे।

पुलिस लाइन में एसएसपी नीरज जादौन ने दरोगा के पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्रद्धांजलि अर्पित की और सलामी दी। उन्होंने अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को रोते हुए छोड़ा है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए बागपत ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें