गभाना और चंडौस के आठ स्वास्थ्य केंद्र अब खुलेंगे। खबर प्रकाशित होने के बाद हर हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम की पांच सब सेंटरों पर दिनवार तैनाती की है। साथ ही तीन में दो जन आरोग्य मंदिर में सीएचओ की हर दिन और एक पर सप्ताह में दो-दो दिन की तैनाती की है।
विभाग यह फैसला भी ग्रामीणों के लिए राहत भरा नहीं हो सकता है। कारण सभी सेंटरों पर एएनएम ग्रामीणों उपचार करने में सक्षम नहीं है, उन्हें या तो सीएचसी भेजा जाएगा या आसपास स्थित सीएचओ के पास। ऐसे में विभाग के द्वारा की गई व्यवस्था न काफी है। शनिवार के अंक में अमर उजाला में चंडौस व गभाना के आठ उप स्वास्थ केंद्रों पर ग्रामीणों को उपचार की न मिलने की खबर प्रकाशित हुई थी। खबर का संज्ञान मुख्यमंत्री मीडिया सेल ने किया।
जिसके बाद प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। डीएम संजीव रंजन ने सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी से आख्या मांगी।
इसके बाद विभाग हरकत में आया और आनन-फानन में इन सभी सब सेंटरों और जन आरोग्य मंदिरों पर एएनएम और सीएमओ की तैनाती का आदेश जारी किया गया। संबंधित चिकित्सा प्रभारी के द्वारा सभी सब सेंटरों पर दिन वार एएनएम व जन आरोग्य मंदिर में सीएचओ की तैनाती की लिस्ट बना कर सीएमओ को भेज दिया गया।
तीन जन आरोग्य मंदिर में सीएमओ की तैनाती के साथ ही सभी सब सेंटरों पर दिन वार एएनएम की तैनाती की गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह समय से सेंटर को खोल कर बैठेंगी। टीकाकरण के साथ सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएगी। आने वाले मरीजों उपचार करेंगी। - डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ।