फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दरोगा ने मांगे एक लाख, भाजपाइयों ने रकम जुटाने को मांगी भीख, जांच कर 24 घंटे में होगी कार्रवाई

Sat, 31 May 2025 11:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चौकी प्रभारी घुड़ियाबाग पर रिश्वत में एक लाख रुपये मांगने का आरोप है।  इस संबंध में लिखित शिकायत थाने में दी गई। इसके बाद भी दरोगा की दबिश न थमीं।
विज्ञापन
भाजपाइयों द्वारा भीख में जुटाए गए रुपये - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के देहली गेट अंतर्गत गूलर रोड इलाके में दो भाजपा कार्यकर्ता परिवारों में हुए झगड़े के मुकदमे में सुलहनामा के बाद भी दरोगा दबिश देने पहुंच गए। आरोप है कि रिश्वत में एक लाख रुपये की मांग कर दी। इस पर भाजपाई भड़क गए और 30 मई देर शाम थाने पर पहुंचकर हंगामा करने के साथ वहां प्रदर्शन किया। साथ में थाने के गेट पर दरोगा को घूस के पैसे देने के लिए सांकेतिक रूप से भीख मांगी। हालांकि बाद में एसपी सिटी व शहर विधायक के दखल पर विरोध कर रहे कार्यकर्ता चले गए। मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि देहली गेट की घुड़ियाबाग चौकी क्षेत्र के गूलर रोड पर दो पक्षों के युवाओं में मारपीट हुई थी। 22 तारीख को हुए झगड़े में दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी। चूंकि दोनों के परिवार भाजपा से जुड़े हैं। इसलिए उसी समय भाजपाई सक्रिय हो गए। पुलिस को इस बात के लिए सिफारिशें पहुंचीं कि दोनों पार्टी कार्यकर्ता हैं। मामले में सुलहनामा करा दिया जाएगा। मुकदमा न किया जाए। मगर पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

चौकी प्रभारी घुड़ियाबाग सचिन चौधरी दबिश देने लगे। इसके बाद फिर थाना प्रभारी से कहा गया कि जब सुलहनामा हो गया है तो दबिश क्यों। आरोप है कि इसके बाद भी दरोगा यह कहते हुए दबिश देते रहे कि वे जांच अधिकारी हैं, कार्रवाई तो होगी। आरोप एक लाख रुपये रिश्वत मांगने तक का लगा। इस संबंध में लिखित शिकायत थाने में दी गई। इसके बाद भी दरोगा की दबिश न थमीं। वे घर पहुंचकर यहां तक कह आए कि वे सुलहनामा नहीं स्वीकार करेंगे। चार्जशीट दाखिल करेंगे। चाहो तो उनका ट्रांसफर करा दो। इस पर भाजपाई भड़क गए। 

विज्ञापन

30 मई शाम एकत्रित होकर काफी भाजपाई देहली गेट पहुंच गए। जहां प्रदर्शन करते हुए एसएचओ से इस बात पर एतराज जताया। साथ में पुलिस विरोधी व विधायक समर्थित नारेबाजी करते हुए थाने के बाद अंगोछा बिछाकर दरोगा को रिश्वत देने के लिए भीख मांगने का सांकेतिक उपक्रम किया। इस खबर पर एसपी सिटी ने भाजपा नेताओं से वार्ता की। विधायक से भी वार्ता हुई। बाद में उन्हें दरोगा पर कार्रवाई व मामले में निष्पक्ष जांच व विवेचना बदलने का भरोसा मिला। तब जाकर कार्यकर्ता वहां से हटे। यहां लिखित में शिकायती पत्र भी लिया गया। यहां भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिंदू, अतुल राजाजी,मंडल अध्यक्ष गौरी आर्य ,संजय माहौर,अजय गुप्ता,राहुल चेतन,विशाल गुप्ता,नितिन काजल,शगुन वाष्र्णेय,राजकुमार राजा, पार्षद करण माहौर आदि लोग मौजूद रहे ।
इस मामले में विवेचना में दरोगा पर आरोप लगे हैं। इसी क्रम में कुछ लोगों ने थाने पर विरोध किया। उन्हें समझाकर शांत किया गया है। दरोगा पर लगे आरोपों की जांच के आधार पर अगले 24 घंटे में कार्रवाई होगी। बाकी विवेचना में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। यह उन्हें समझा दिया गया है।-मृगाक शेखर पाठक, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें