पीडब्ल्यूडी ने बरसात के बाद जिले में 438 किलोमीटर की सड़कों पर गड्ढों को चिह्नित किया। इनके गड्ढों को भरने के लिए चार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया। विभाग ने अब गड्ढा मुक्त की गई सड़कों पर किए गए काम की जांच शुरू की है।
अलीगढ़ जिले में सड़कों की जर्जर हालत और उन्हें गड्ढा मुक्त करने के अभियान की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी ने बरसात के बाद जिले में 438 किलोमीटर की सड़कों पर गड्ढों को चिह्नित किया। इनके गड्ढों को भरने के लिए चार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया। विभाग ने अब गड्ढा मुक्त की गई सड़कों पर किए गए काम की जांच शुरू की है। यह जांच शनिवार से शुरू हुई है, जो 20 नवंबर तक जारी रहेगी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
गड्ढे भरने के लिए चार करोड़ रुपये का अत्यंत सीमित बजट आवंटन अपने आप में एक बड़ी विसंगति है। इससे यह आशंका बलवती हो गई है कि गड्ढे या तो सतही तौर पर भरे गए होंगे या फिर लक्ष्य से बहुत कम सड़कों को ही गड्ढा मुक्त किया गया है।
सड़कों की खराब हालत का मामला शुक्रवार को हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में भी उठा। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को फटकार लगाकर पूछा कि अब तो बारिश नहीं है, फिर भी सड़कों में गड्ढे क्यों हैं। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता विजय कुमार सिंह ने बताया कि 438 किलोमीटर लंबाई में सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत की गई है। 15 से 20 नवंबर तक भरे गए गड्ढ़ों की जांच की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।