फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस की घटना को लेकर जिले में अराजकता के इनपुट, डीएम-एसएसपी ने चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस की घटना को लेकर जिले में भी अराजकता के इनपुट मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम और एसएसपी ने इस प्रकार के इनपुटों को लेकर शहर मुफ्ती, महापौर और मुस्लिम समाज के अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इसमें डीएम ने साफ तौर पर चेताया कि दिवाली का त्योहार नजदीक है, जिले में अराजकता फैलाने के इनपुट मिल रहे हैं। अगर, ऐसा कुछ होता है तो कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस पर शहर मुफ्ती व महापौर ने आश्वासन दिया कि शहर में अमन शांति बनाए रखने के लिए एडी चोटी का जोर लगा देंगे। प्रशासन-पुलिस के साथ हर कदम पर खड़े हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी मुनिराज जी ने बैठक लेते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड.19 के नियमों का पालन करते हुए मस्जिदों के भीतर ही नमाज अदा करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फ्रांस में हुई घटना को लेकर संज्ञान में आया है कि जिले में कुछ अराजक तत्वों द्वारा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की योजना बनाई जा रही है। जिसको लेकर स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी कानून को अपने हाथ में न ले। अन्यथा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ उन्होंने शहर मुफ्ती से अपील की कि वे अपने समुदाय के लोगों से अपील करें कि कोई भी शहर में कानून व्यवस्था अपने हाथ में न ले।
बैठक में मौजूद महापौर व मुस्लिम समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया कि शहर में हमेशा अमन शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही डीएम ने कहा कि शहर के अंदर कोई भी पटाखा सामग्री नहीं बनाएगा। अगर कोई बनाते पकड़ा जाएगा तो तुरंत उस स्थान को सील कर दिया जाएगा। बैठक में एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एसपी सिटी अभिषेक झा, सभी एसडीएमए सीओ व मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें